(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

डिप्स स्कूल का पीएसईबी परीक्षा में परिणाम 100% रहा | आई.आई.टी रोपड़ के आई हब अवध केंद्र पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया | के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं नाम 10+2 बोर्ड परीक्षा परिणामों में बाज़ी मारी | कर्मजीत कौर चौधरी ने की जाखड़ से मुलाकत, लोकसभा चुनावों पर की चर्चा | शहर में कानून व्यवस्था खराब, दिन-रात हो रही घटनाएं-सुशील रिंकू |

मेहर चन्द पॉलीटैक्निक के विद्यार्थियों का रामकृष्ण आश्रम चंडीगढ़ में एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर






जालंधर (अरोड़ा) :- मेहर चन्द पॉलीटैक्निक कॉलेज के दयानन्द चेतना मंच द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय स्पिरिचुअल टूर का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डॉ जगरूप सिंह ने चेतना मंच के अध्यक्ष प्रभु दयाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों को रामकृष्ण मिशन आश्रम चंडीगढ़ के लिए रवाना किया। आश्रम के परिसर में विद्यार्थियों ने श्री रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानन्द द्वारा स्थापित सर्व धर्म समभाव के संदेश को देखा व समझा। आश्रम के संचालक स्वामी भीतिहरानन्द जी महाराज ने विद्यार्थियों को अपने सम्बोधन में शिक्षा में एकाग्रता की महत्ता और जीवन में एकाग्रता के लाभ के बारे में समझाया।

उन्होंने विद्यार्थियों को एकाग्रता के साधन और उपाय भी सिखाए।  शिविर के पश्चात विद्यार्थियों ने आश्रम की मां शारदा रसोई में भोजन प्रसाद ग्रहण किया। उसके बाद चण्डीगढ़ के रमणीय स्थानों का भ्रमण कर के विद्यार्थी जालन्धर लौट आए। शिविर में इलेक्ट्रिकल विभाग के अध्यापक विक्रमजीत सिंह और गगनदीप भी अपने विभाग के विद्यार्थियों के साथ सम्मिलित हुए। प्रिंसिपल डॉ जगरूप सिंह ने विद्यार्थियों के सर्वतोन्मुखी विकास लिए किए गए इस प्रयास की प्रशंसा की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar