(Date : 18/May/2424)

(Date : 18/May/2424)

ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਪਸ਼ੂਆਂ ਨੂੰ ਮੂੰਹ ਖੁਰ ਬਿਮਾਰੀ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਟੀਕਾਕਰਣ ਸ਼ੁਰੂ | बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई | एनटीआईपीआरआईटी ने आईटीयू एरिया कार्यालय और इनोवेशन सेंटर के सहयोग से मानकीकरण अंतर को पाटने पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की | द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को सशक्त बनाने के लिए भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 12वीं बैठक का आयोजन उलानबटार में हुआ | ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਸੁਤੰਤਰ ਅਤੇ ਨਿਰਪੱਖ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ - ਸਪੈਸ਼ਲ ਡੀਜੀਪੀ ਅਰਪਿਤ ਸ਼ੁਕਲਾ |

हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन






पिछली सरकारों ने सिर्फ बाते की और मोदी सरकार ने ज़रूरतमंद लोगो तक सरकारी लाभ पहुचाने का काम किया-सुशील रिंकु

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता भारतीय जनता पार्टी नकोदर हल्के के नूरमहल मंडल द्वारा जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन प्लाजा मार्किट में किया गया। इस अवसर पर सभी नूरमहल मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सुशील रिंकू ने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ बाते की है और मोदी सरकार ने ज़रूरतमंद लोगो तक सरकारी लाभ पहुचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार पंजाब के लोगो को केन्द्र से मिलने वाले हर एक लाभ में रुकावट पैदा करती है और जिससे लोग केंद्र सरकार की योजना को पूरी तरह लाभ नहीं ले पाते। उन्होंने कहा कि भाजपा ही विश्व की ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं के मज़बूत आधार ने उसे बाकियों से अलग किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बार जालंधर सीट को जीतकर भाजपा इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे देश में रिकॉर्डतोड़ विकास की लहर ने विरोधियों को चारों खाने चित्त कर दिया है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar