(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन | मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रेस अप लाइक ए वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन | श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ |

जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया






लोगों को वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 'आई वोट फार श्योर' नारे से अभियान किया शुरू

'फस्ट टाईम वोटरो' को 1 जून से पोलिंग बूथों पर दिए जाएंगे प्रशंसा पत्र

जालंधर (अरोड़ा) :- जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने युवाओं को मजबूत लोकतंत्र के लिए लोकसभा चुनाव-2024 में अधिक से अधिक भाग लेने का न्योता दिया। आज संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी में स्वीप गतिविधियों अधीन आयोजित राष्ट्रीय सैमीनार में युवाओं को संबोधित करते हुए डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि 'हम सभी को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सदस्य होने पर गर्व होना चाहिए, जो हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने का अवसर देता है।' जिला चुनाव अधिकारी ने युवाओं, विशेषकर 18 से 19 वर्ष के लड़के-लड़कियों को वोटर जागरूकता का ब्रांड एंबेसडर बताया उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन 70 फीसदी वोटिंग लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधियों तहत व्यापक योजना तैयार की गई है।

लोगों में वोटर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए छात्रों/युवाओं द्वारा किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि 1 जून 2024 को सभी पहली बार मतदाताओं को चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगे। इस मौके पर उन्होंने नैतिकता से मतदान करने की शपथ लेने के साथ ही 'आई वोट फॉर श्योर' लिखकर हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की, जो जिले भर में चलाया जाएगा। इससे पहले यूनिवर्सिटी के चांसलर संत मनमोहन सिंह, संत बाबा भाग सिंह मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी के सचिव हरदमन सिंह, वी.सी.डा. धर्मजीत सिंह, डीन एकेडमिक डा. विजय धीर और यूनिवर्सिटी के अन्य अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। इससे पहले यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने लोकसभा चुनाव-2024 में नैतिक वोटिंग का संदेश देते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की। इस अवसर पर आई.ए.एस. सुनील फोगट, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, ए.आर.ओ. पुनीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों व यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar