जालन्धर (अजय छाबड़ा):- इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्स लोहारां कैम्पस में होटल मैनजमैंट विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला करवाई गई। ‘भारतीय व्यंजन’ विषय पर इस कार्यशाला में शैफ जीवन सिंह ने भाग लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान व कौशल को आज के समय अनुसार बनाए रखना था। बी.एस.सी. होटल मैनजमैंट के विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया व ‘हिन्दूस्तानी व्यंजन’ तैयार करने के बारे सिखाया। शैफ जीवन ने कार्यशाला के शुरू में अपने जीवन के कई अनुभव सांझे करते हुए विद्यार्थियों को उत्तम बनकर जीवन सफल बनाने के लिए प्रेरित किया व कहा कि अपने जीवन में वह सदा सम्पूर्ण भावना से काम करें। उन्होंने जि़न्दगी में कभी भी हार न मनाने के लिए भी कहा व कड़ी मेहनत करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत ही हमारी ताकत है, हमें अपने कार्य की पूजा करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आज के समय होटल उद्योग में शैफ के लिए बहुत अच्छा समय है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।